सड़क पर उतरे ‘आप’ कार्यकर्ता , भाजपा पर लगाए आरोप

डिजिटल डेस्क, देसाईगंज (गड़चिरोली)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आदर्श शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को यहां के विश्रामगृह के समक्ष आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। इस समय मंत्री सिसोदिया की गिरफ्तारी तत्काल पीछे लेने की मांग की गयी। अपने ज्ञापन में आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाया।
सत्ता का लाभ उठाते हुए केंद्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। दिल्ली सरकार में सिसोदिया ने शिक्षा को महत्व देते हुए शिक्षा मंडल की स्थापना की। उनके द्वारा किए गए अथक प्रयासों के कारण ही आज दिल्ली के गरीब बच्चे सभी सुविधायुक्त शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के कारण ही केंद्र सरकार चिंता में है। इसी कारण आप को बदनाम करने के लिए अब सत्ता का लाभ उठाकर नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
सिसोदिया को तत्काल रिहा करने की मांग इस समय की गयी। अांदोलन में देसाईगंज तहसील अध्यक्ष भरत दयलानी, शहर अध्यक्ष आशीष घुटके, सलाहकार दीपक नागदेवे, तरबेज खान, प्रमोद दहिवले, सौरव सहारे, अतुल ठाकरे, डा. सोनपुरे, बालकृष्ण भांडारकर, शिल्पा मिसार, सागर मेश्राम, देवा जांभुलकर, सिद्धार्थ गणवीर, वामन पगारे समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Created On :   28 Feb 2023 2:41 PM IST