- Home
- /
- खाना बनाते समय घर में आग लगी, महिला...
खाना बनाते समय घर में आग लगी, महिला जिंदा जली

डिजिटल डेस्क, आसिफाबाद। तालापुड़ी मंडल के गज्जारम ग्राम में कॉलोनी के निकट लगी आग में एक महिला जिंदा जल गई। मंगलवारी की सुबह 9:30 बजे तिक्काला सोमालम्मा घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई जिससे सोमालम्मा बुरी तरह झुलस गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने से यह आग लगी। घटना से अफरातफरी मच गई और लोगों ने फौरन झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।
घटना में महिला के जिंदा जलने से पुलिस भी हैरत में हैं। पुलिस पता लगा रही है कि महिला खाना बनाते वक्त कैसे झुलसी, सिलेंडर कैसे फटा? कहीं शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने से गैस सिलेंडर तो नहीं फटा । आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है, लेकिन इस बीच महिला की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई।
बताया जाता है मृतक महिला का पति लॉरी ड्राइवर है। इन्हें दो संतानें हैं। इनकी एक बेटी मल्लिका आंध्र प्रदेश पश्चिम गोदावरी जिले के तालापुडी में कॉलेज में डीईडी की पढ़ाई कर रही है। दूसरी बेटी तेजस्वी स्थानीय हाईस्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। तालापुडी एसआई के वाई दास ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी हासिल की। शव पोस्टमार्टम के लिए कोव्वुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   2 April 2019 2:17 PM IST