- Home
- /
- बॉम्बे हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच...
बॉम्बे हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच पुणे में स्थापित हो-सांसद बारणे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । मावल से शिवसेना सांसद श्रीरंग आप्पा बारणे ने बॉम्बे हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच पुणे में स्थापित कराने की मांग उठाई। उन्होंने सदन में इस मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित किया कि मुंबई हाईकोर्ट में करीब 45 प्रतिशत केसेस पुणे और इसके आस-पास के जिलों से होती है। मुंबई हाईकोर्ट में ज्यादा केसेस होने के कारण लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है।
नियम 377 के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि पुणे एरिया के अतिरिक्त अहमदनगर, सातारा, सोलापुर से भी कोर्ट केसेस के लिए लोगों को मुंबई ही आनी पड़ता है। यदि नागपुर, औरंगाबाद की तर्ज पर पुणे में भी हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच स्थापित की जाती है तो दूर-दूर के जिलों से मुंबई आने वाले लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। लिहाजा सरकार से अनुरोध है कि मुंबई हाईकोर्ट एक बेंच पुणे में दी जाए।
Created On :   24 July 2021 7:55 PM IST