९० वर्षीय छोटेलाल गुप्ता का लंबी बीमारी के चलते निधन
![90 year old Chhote Lal Gupta passed away due to prolonged illness 90 year old Chhote Lal Gupta passed away due to prolonged illness](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2023/03/90-year-old-chhote-lal-gupta-passed-away-due-to-prolonged-illness_730X365.jpeg)
By - Bhaskar Hindi |11 March 2023 12:11 PM IST
पन्ना ९० वर्षीय छोटेलाल गुप्ता का लंबी बीमारी के चलते निधन
डिजिटल डेस्क,पन्ना। नगर के ९० वर्षीय छोटेलाल गुप्ता का लंबी बीमारी के चलते दिनांक १० मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर ३ बजे स्वर्गवास हो गया। जिनका अंतिम संस्कार दिनांक ११ मार्च २०२३ शनिवार को सुबह लगभग ९ बजे धरम सागर मुक्तिधाम में होगा। ज्ञात हो कि वह अनिल कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू गुप्ता के पिता श्री एवं श्रीमती एंजलीना गुप्ता स्टॉफ नर्स जिला चिकित्सालय पन्ना के ससुर थे। उनका निवास लडकन के दिवाले के सामने विंध्यवासिनी मंदिर के पास बेनीसागर मोहल्ला में है।
Created On :   11 March 2023 12:11 PM IST
Next Story