- Home
- /
- मुंबई महानगरपालिका में बढ़े 9 वार्ड...
मुंबई महानगरपालिका में बढ़े 9 वार्ड , बीएमसी में अब होंगे 236 पार्षद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई मनपा सदन में निर्वाचित नगरसेवकों की संख्या अब 236 होगी। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल ने मुंबई की बढ़ती हुई जनसंख्या के मद्देनजर नगरसेवकों की संख्या बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दी। फिलहाल मुंबई मनपा सदन में निर्वाचित सदस्यों की संख्या 227 है। मुंबई मनपा अधिनियम (1888 की 3) की धारा 5 में मनपा के निर्वाचित सदस्यों की संख्या 227 है। मुंबई मनपा सदन के सदस्यों की यह संख्या साल 2001 के जनगणना के आधार पर निश्चित की गई थी।
साल 2011 की जनगणना के बाद भी निर्वाचित सदस्यों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया। जबकि साल 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार 2001 से 2011 के दशक में मुंबई मनपा क्षेत्र की जनसंख्या में 3.87 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जनसंख्या में बढ़ोतरी और बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए सदन में सदस्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ना आवश्यक था। इसके अनुसार मंत्रिमंडल ने निर्वाचित नगरसेवकों की संख्या बढ़ाकर 236 करने को मंजूरी दी है। देश की सबसे समृद्ध माने जाने वाली मुंबई मनपा में शिवसेना की दो दशकों से अभी अधिक समय से सत्ता है। मुंबई मनपा का अगले साल फरवरी महीने में चुनाव होना है। ठाकरे सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं।
राजनीतिक लाभ के लिए फैसलाः भाजपा भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि शिवसेना चाहे कुछ भी कर ले पर इस पर उसकी बीएमसी से विदाई तय है। उन्होंने कहा कि राजनीति लाभ के लिए ये 9 सीटें बढ़ाई गई हैं।
Created On :   10 Nov 2021 8:03 PM IST