- Home
- /
- विदर्भ में अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों...
विदर्भ में अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क,. वर्धा/यवतमाल/गोंदिया/गड़चिरोली/भंडारा। जिलों में अलग-अलग घटनाओें में सात लोगाें की मौत हो गई। वर्धा जिले की सेलू तहसील के महाबला फाटा के पास सोमवार 19 सितंबर की सुबह एक अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर में बुजुर्ग ओमदेव माधव वांदिले (70) मौत हो गई। सेलू पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्धा शहर से समीप सावंगी रेलवे पुलिया के पास कार और दोपहिया वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार राहुल गोविंद पवार (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना सोमवार 19 सितंबर को हुई।
यवतमाल जिले की आर्णी शहर से करीब कोलवण के पास महामार्ग उड़ान पुलिया पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही दोपहिया को टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम सैयद शफी सैयद मुनाफ (40) है। आर्णी थाने में मामला दर्ज किया है। यवतमाल जिले के वसंतनगर पुलिस थाना अंतर्गत दिग्रस मार्ग पर अज्ञात दोपहिया सवार ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार की रात हुआ। मृतक का नाम मुजाहीद खान हमीद खान (40) है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गोंदिया शहर पुलिस थानाअंतर्गत प्रभात टॉकीज के सामने स्थित मोदी पेट्रोल पंप समीप ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार 19 सितंबर की सुबह सामने आयी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। गड़चिरोली के गोंदिया-चांदाफोर्ट रेल मार्ग पर देसाईगंज से महज 2 किमी की दूरी पर दरभंगा सुपरफास्ट रेलगाड़ी से कटने से यहां के सेक्शन इंजीनियर की मृत्यु हाे गयी। रविवार 18 सितंबर की शाम हुए इस हादसे में मृत कर्मचारी का नाम बिजय शंकर ठाकुर (45) है। भंडारा के पवनी पुलिस थाना अंतर्गत गोसीखुर्द बांध की नहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का नाम विठोबा आत्माराम मेश्राम (71) है।
Created On :   19 Sept 2022 8:28 PM IST