- Home
- /
- तमिलनाडु में वैन पलटने से 7 की मौत
तमिलनाडु में वैन पलटने से 7 की मौत

By - Bhaskar Hindi |2 April 2022 3:04 PM IST
दुर्घटना से मचा हाहाकार तमिलनाडु में वैन पलटने से 7 की मौत
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में थिरुपथुर के पास एक घाटी में एक वैन के पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक वैन में पहाड़ी इलाके में स्थित एक गांव के करीब 30 लोग सवार थे। वे एक मंदिर समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वैन पुदुत्नाडु के पास जा रही थी, वह अचानक एक घाटी में गिर गई। पुलिस ने कहा कि सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस और दमकल कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   2 April 2022 8:30 PM IST
Next Story