- Home
- /
- एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 54 हजार...
एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 54 हजार रुपए

डिजिटल डेस्क, अमरावती । इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम की अदलाबदली कर बड़े ही चालाकी से लोगों के खातों से हजारों रुपए निकालने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उसी तरह मोर्शी में भी एक व्यक्ति के एटीएम की अदलाबदली कर खाते से 54 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मोर्शी पुलिस थाना क्षेत्र के ज्ञानदीप कालोनी निवासी विनोद माणिकराव देशभ्रतार मंगलवार की सुबह 10 बजे एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गए थे। तभी वहां पर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने विनोद को अपने बातों में फंसाकर हाथ की सफाई दिखाते हुए एटीएम की अदलाबदली कर दी। जैसे ही विनोद देशभ्रतार घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि, उनके खाते से 54 हजार रुपए निकाल लिए गए है। तब पता चला कि, अज्ञात आरोपियों द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। विनोद ने तुरंत मोर्शी थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 केे तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   9 Nov 2022 4:24 PM IST