- Home
- /
- 5 हजार किग्रा मिक्स-वेज भाजी पकाई...
5 हजार किग्रा मिक्स-वेज भाजी पकाई इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

By - Bhaskar Hindi |26 Dec 2022 7:46 AM IST
15 वां रिकॉर्ड 5 हजार किग्रा मिक्स-वेज भाजी पकाई इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
डिजिटल डेस्क, नागपुर । शेफ विष्णु मनाेहर ने रविवार काे नागपुर में 5 हजार किग्रा मिक्स वेज भाजी पकाया। इसमें 1200 छात्रों ने उनकी मदद की। शेफ मनोहर ने मेगा डिश का नाम ‘समरसता भाजी’ या ‘सद्भाव सब्जी करी’ दिया है। इसे पकाने की प्रक्रिया शनिवार रात से शुरू हुई। रविवार सुबह 10 बजे विद्यार्थियों और अन्य लोगों को परोसा गया। उनका नाम इंडिया बुक अॉफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। यह 15वां रिकॉर्ड है। अब वे 6 हजार किग्रा भाजी बनाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी थे।
Created On :   26 Dec 2022 1:16 PM IST
Next Story