- Home
- /
- औरंगाबाद -अहमदनगर रोड पर भीषण...
औरंगाबाद -अहमदनगर रोड पर भीषण हादसा, 5 युवकों की मौत

डिजिटल डेस्क, नेवासा (औरंगाबाद)। अहमदनगर-औरंगाबाद राजमार्ग पर देवगड फाटा के पास बस और कार की जबर्दस्त भिड़ंत में पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अहमदनगर से औरंगाबाद की ओर जा रही ट्रैवल्स बस क्रं. MH19Y7123 और कार क्रं. MH21BF7178 औरंगाबाद से अहमदनगर की ओर जा रही थी तभी देवगड फाटे के पास सोमवार की तड़के हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप-निरीक्षक भारत दाते , पुलिस नाइक अशोक नागरगोजे , पुलिस नाईक बाबन तमनार, पुलिस कांस्टेबल दिलीप कुरहडे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नेवासा फाटा ग्रामीण अस्पताल में भेजा लेकिन सभी 5 युवकों की इलाज से पहले ही मौत हो गई। । पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
Created On :   22 Feb 2021 11:48 AM IST