- Home
- /
- दिल्ली में घर गिरने से 5 मजदूर फंसे
दिल्ली में घर गिरने से 5 मजदूर फंसे

By - Bhaskar Hindi |25 April 2022 10:47 AM IST
नई दिल्ली दिल्ली में घर गिरने से 5 मजदूर फंसे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली में सोमवार दोपहर एक घर के ढहने के बाद उसके मलबे में पांच मजदूर फंस गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1.25 बजे दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग नंबर 173 में घटना की सूचना मिली। जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया। मकान गिरने की सूचना मिलने के बाद दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त मनोज सी भी मौके पर थे। ताजा जानकारी के अनुसार बचाव कार्य जारी है।
(आईएएनएस)
Created On :   25 April 2022 3:31 PM IST
Next Story