गटर के ढक्कन चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

4 arrested for stealing gutter covers
 गटर के ढक्कन चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
दबिश  गटर के ढक्कन चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका के गटर के ढक्कनों को चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तहसील पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शेख इमरान (30), मोमिनपुरा, अंसारनगर, इरफान उर्फ सोनू कुरेशी (23), मोतीबाग, मनोज कांताप्रसाद शाहू (39), बिनाकी मंगलवारी, कांजी हाउस चौक और शेख इमरान शेख अकबर (35), आजरी माजरी, यशोधरा नगर निवासी है।    30 किग्रा ढक्कन के टुकड़े और एक्टिवा जब्त : आरोपियों से पुलिस ने 245 किग्रा के 11 लोहे के ढक्कन, एक्टिवा (एम.एच.-49-आर.-6412) सहित करीब 27 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार सतरंजीपुरा जोन के कार्यकारी अभियंता अनिल गेडाम ने गटरों के ढक्कन चोरी होने की शिकायत की थी। गत 22 िसतंबर 2022 से 27 फरवरी 2023 के बीच यह ढक्कर चोरी हुए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी शेख इमरान और इरफान को धरदबोचा और  दोनों से 30 किग्रा गटर के ढक्कनों के टुकड़े जब्त किए और उक्त चोरी की एक्टिवा सहित करीब 21 हजार रुपए का माल जब्त किया। आरोपी शेख इमरान ने पुलिस को बताया कि, उसने इरफान  के साथ मिलकर  ढक्कन चुराए थे। ढक्कन आरोपी मनोज शाहू और शेख इमरान को बेचे थे। पुलिस ने कबाड़ का कारोबार करने वाले मनोज शाहू और उसके साथी शेख इमरान को गिरफ्तार किया है। तहसील पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Created On :   14 March 2023 12:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story