कछुए की तस्करी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

4 accused arrested in turtle smuggling case
कछुए की तस्करी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
नदी से पकड़कर ले जा रहे थे कछुए की तस्करी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अहेरी (गड़चिरोली)। नदी परिसर से कछुओं को पकड़कर उसकी तस्करी करने के मामले में वनविभाग की टीम ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।   कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार तस्करों से 5 कछुए, 22 केेकड़े और अन्य सामग्री भी बरामद की गयी है। बुधवार को न्यायालय ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को आगामी तीन दिनों तक वनविभाग की हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।  गिरफ्तार आरोपियों में मुलचेरा तहसील के हरिनगर निवासी रामपद लक्ष्मण हलदर, गोपाल ललित बाइन, फटिक देवेंद्र मंडल, नित्यानंद मनोहर हलदर का समावेश है। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, आलापल्ली गांव में मंगलवार की तड़के वनरक्षक डी. एस. चिव्हाणे गश्त पर तैनात थे।

इस समय उन्हें दो दोपहिया संदेहास्पद स्थिति में मिली। दोपहिया को रोककर जांच करने पर 5 जिंदा कछुए, 22 केेकड़े, 3 टॉर्च पाए गये। वनविभाग की टीम ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दें कि, वनविभाग के शेड्यूल 1 के पार्ट 2 में कछुए का समावेश है। कछुओं के शिकार  पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस कारण वनविभाग की टीम ने कछुओं को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई उपवनसंरक्षक राहुलसिंह तोलिया, उपविभागीय वनाधिकारी नीतेश देवगडे के मार्गदर्शन में वनरक्षक डी. एस. िचव्हाणे, वनपाल अनिल झाडे, प्रभाकर अनकरी, पुनम बुद्धावार, ऋषि मडावी, चंद्रकांत सडमेक, एस. पी. जांभुले, डी. टी. कतलामी, डी. यू. राठौड आदि ने की। बुधवार को जब्त सभी कछुओं को आलापल्ली से सटी नदी परिसर में छोड़ दिया गया। 
 

Created On :   2 Dec 2021 1:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story