- Home
- /
- सहेली की 11 साल की बेटी को 40 हजार...
सहेली की 11 साल की बेटी को 40 हजार में बेचने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कोराड़ी रोड स्थिति ओम नगर सिद्धार्थ रेजिडेंसी में छापा मार कर 3 सहेलियों को गिरफ्तार किया है। उन पर देह व्यपार करने और एक 11 वर्षीय बालिका का 40 हजार रुपए में सौदा करने का आरोप है। कार्रवाई गुरुवार और शुक्रवार की देर रात तक जारी रही। शुक्रवार को अदालत में पेश कर आरोपियों को कोराड़ी पुलिस ने पीसीआर में लिया है।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अर्चना शेखर वैशमपायन (39) खरबी निवासी है। वह देह व्यापार में लिप्त है और करीब एक महीना पहले ही जेल से जमानत पर छूटी है। जेल से छूटने के बाद फिर से वह देह व्यापार में सक्रिय हो गई है। अर्चना ने अपनी ही सहेली की 11 वर्षीय पुत्री को देह व्यापार की दलदल में धकेलने का प्रयास कइया है। इसके लइए 29 सितंबर को वह सहेली की पुत्री को अपने साथ यह कहकर ले गई कि उसके 2 वर्षीय पुत्र का जन्मदिन मनाने बाहर जा रही है। इसके बाद वह सहेली रंजना चतुर्भुज (45) गोधनी राहत नगर निवासी के मित्र के फ्लैट में सिद्धार्थ रेजिडेंसी में ले गई। वहां पर उसकी एक और सहेली कविता पुरुषोत्तम निखारे (30) नाईकवाड़ी पांचपावली निवासी भी थी।
रंगेहाथ पकड़ा : तीनों सहेलियों ने बालिका का सौदा तय करने का सोचा। इसकी भनक अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा दस्ते को लगी। दस्ते ने फर्जी ग्राहक को सिद्धार्थ रेजिडेंसी में भेजा। उसके साथ तीनों सहेलियों ने बालिका का सौदा 40 हजार रुपए में किया। इधर पुलिस ने पहले ही सादे लिबास में तैनात होकर अपार्टमेंट को घेर लिया था। जैसे ही ग्राहक का संकेत मिला, तुरंत पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा। देह व्यापार के लिए बालिका का सौदा करते हुए तीनों सहेलियों को रंगेहाथ दबोच लिया। काेराड़ी थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है।
मेस और सब्जी का काम करती थी
अर्चना इसके पहले मेस और सब्जी बिक्री का काम करती थी। इसके बाद वह देह व्यापार में उतर गई। किराए के कमरे से देह व्यापार संचालित करने लगे थी। कुछ महीने पहले ही विभाग की पुलिस ने उसके अड्डे पर छापा मारा था।
Created On :   2 Oct 2021 2:56 PM IST