वाहन की टक्कर से 3 हिरणों की मृत्यु

डिजिटल डेस्क मोर्शी (अमरावती)। तहसील के कोलविहीर समीप चांदुर बाजार से मोर्शी की ओर जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रास्ता पार कर रहे 3 हिरणों की मौत हो गई। मामले की जांच वन परिक्षेत्र अधिकारी कर रहे हंै। जानकारी के अनुसार मोर्शी तहसील के कोलविहिर के पास बुधवार की रात 10 बजे चांदुर बाजार मार्ग से मोर्शी की ओर जाने वाले अज्ञात पिकअप ने रात के अंधेरे में रास्ता पार कर रहे 3 हिरण को टक्कर मार कर उड़ा दिया। घटना के बाद मौके पर ही एक नर व तीन हिरण के बच्चों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही मोर्शी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के दल ने घटना स्थल जाकर तीनों मृत हिरणों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्शी के पशुवैद्यकिय अस्पताल लाया। पशुवैद्यकिय अधिकारी डॉ. पंकज भोपसे ने मृत हिरण का पोस्टमार्टम करने पश्चात वन विभाग के कर्मचारियों ने तिनों हिरणों का अंतिम संस्कार किया। मामले में वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ वन कानून अपराध के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच आर.एफ.ओ.अभिलाष वायकोस के मार्गदर्शन में मोर्शी के वनपरिक्षेत्र अधिकारी अमोल चौधरी व वन कर्मचारी जांच कर रहे हैं।
Created On :   3 Feb 2023 3:23 PM IST