- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सागर
- /
- केन्द्रीय जेल सागर में निरूद्ध 200...
केन्द्रीय जेल सागर में निरूद्ध 200 बंदियों का हो चुका है कोविड -19 वैक्शीनेशन!

डिजिटल डेस्क | सागर केन्द्रीय जेल सागर में निरूद्ध 200 बंदियों का हो चुका है कोविड -19 वैक्शीनेशन मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार केन्द्रीय जेल, सागर के बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के उद्देश्य से दिनांक 24 मार्च 2021 को माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय श्री श्री आर.पाटिल साहब के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में केन्द्रीय जेल, सागर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें माननीय जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा केन्द्रीय जेल, के अधिकारीगण को जेल में निरूद्ध बंदियों का कोविड -19 वैक्शीनेशन कराने के निर्देश प्रसारित किये गए थे।
जिसके पालन में केन्द्रीय जेल सागर में निरुद्ध 200 बंदियों का अब तक कोविड -19 वैक्शीनेशन किया जा चुका है।
Created On :   18 Jun 2021 2:46 PM IST