- Home
- /
- फसल बर्बाद होने से परेशान 2 किसानों...
फसल बर्बाद होने से परेशान 2 किसानों की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, रालेगांव/आर्णी । यवतमाल जिले के रालेगांव और आर्णी तहसील में 2 किसानों ने खुदकुशी कर ली। बारिश से आयी बाढ़ के कारण फसल चौपट हो गई। मुआवजा अब तक नहीं मिला जिससे फसल के लिए लिया हुआ कर्ज चुकाने उपजीविका चलाने की चिंता में जिले में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। पहली घटना रालेगांव शहर की बताई जा रही है। रालेगांव के ओम नगर निवासी किसान मधुकर मुकिंदा चौधरी (45) ने जहर गटक कर खुदकुशी कर ली। मधुकर की तहसील के ग्राम सरई परिसर में खेती है। बाढ़ के चलते फसल डूब गयी थी। आर्थिेक बदहाली से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की चर्चा है। मृतक मधुकर के पीछे पत्नी, बेटा, बेटी ऐसा परिवार है। दूसरी घटना आर्णी तहसील के मालेगांव में सोमवार की देर रात को उजागर हुई। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक किसान का नाम ग्राम मालेगांव निवासी प्रेम धनु पवार (45) है। प्रेम के पास 4 एकड़ खेती है। साथही उस पर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक शाखा सावली-सदोबा का करिब 2 लाख रुपये कर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस वर्ष अतिवृष्टि के चलते प्रेम पवार की खेती बर्बाद हो गयी थी। बैंक से लिया कर्ज लौटाने की चिंता और आर्थिक बदहाली के चलते उसने यह कदम उठाया है। उसके पीछे, पत्नी, 2 बेटे, बेटी ऐसा परिवार है। मालेगांव के पुलिस पटेल कांबले ने घटना की जानकारी मंगलवार को स्थानीय पुलिस थाने को दी। आर्णी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   18 Oct 2022 7:51 PM IST