- Home
- /
- निगम, मंडल, आयोगों में कांग्रेस के...
निगम, मंडल, आयोगों में कांग्रेस के 152 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, रायपुर। लंबे समय केइंतजार और कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की उपेक्षा के आरोपों के बीच शनिवार को छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल, आयोगों में रिक्त पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जारी हुई। इसमें कांग्रेस के 152 नेताओं को सरकार में जिम्मेदारी मिली है। इनमें से 12 को तो अध्यक्ष बनाय गया है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को छग कांग्रेस की पीएसी (पॉलीटिकल अफेयर कमेटी) की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को एडजेस्ट करने और उनमें पनपे उपेक्षा के भाव को दूर करने छग प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच लंबी मंत्रणा हुई। इस मंत्रणा के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने इन नियुक्तियों पर नामों को तय करते हुए हरी झंडी दी। मख्यमंत्री से ग्रन सिग्रल मिलते ही शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने 152 नेताओं को सरकार के विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों, भाषाई अकादमियों और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य के तौर पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। मंडल व आयोगों में सदस्य संख्या तो बढ़ाई ही गई है कुछ जगह पुराने सदस्यों को बदला भी गया है।
Created On :   31 Oct 2022 12:12 PM IST