पुलिस भर्ती के पहले दिन 1400 जवानों ने लगाई दौड़

डिजिटल डेस्क, अमरावती। लंबे अंतराल के बाद राज्य में वाहन चालक व सिपाही पद के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई हंै। अमरावती शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कुल 238 पद के लिए कुल 17 हजार युवाओं ने आवेदन आए है। इस पदभर्ती प्रक्रिया के तहत सोमवार को पहले चरण में 1400 जवानों के अलग-अलग तीन मैदान पर फिजिकल टेस्ट ली गई। इस समय किसी भी तरह की गड़बड़ न हो, इसलिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का बंदोबस्त लगाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे अंतराल के पश्चात पुलिस भर्ती प्रक्रिया ली जा रही है। पुलिस में दाखिल होने के लिए बडी तादाद में युवा पिछले कई दिनों से सुबह-शाम मेहनत कर रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र के 197 जगह के लिए पुलिस भर्ती ली जा रही हैं। जिसमें से 41 वाहन चालक व 150 सिपाही पद के लिए भर्ती ली जा रही हंै। ग्रामीण पुलिस में दाखिल होने के लिए 13 हजार 500 युवाओं ने आवेदन किया है।
स्थजोग स्टेडियम पर ग्रामीण पुलिस की भर्ती प्रक्रिया ली जा रही है। जहां पर ग्रामीण के 200 पुलिस कर्मियों का बंदोबस्त लगाया गया है। शहर पुलिस में पहले चरण में सोमवार को 600 जवानों की फिजिकल टेस्ट ली गई। पुलिस मुख्यालय व विद्यापीठ मैदान पर गोलाफेंक, लॉग जम्प और दौड़ की जांच की गई। हर जवानों की बारिकी से फिजिकल टेस्ट दी जा रही है। इस सारी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष तौर से सीसीटीवी कैमरे में ली जा रही हंै। पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने पुलिस मुख्यालय मैदान व पुलिस अधीक्षक अविनाश बारगल ने जोग स्टेडियम जाकर जारी पुलिस भर्ती का जायजा लिया और अधिकारी, कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते दिखाई दिए।
Created On :   3 Jan 2023 3:03 PM IST