- Home
- /
- दिल्ली में सिलेंडर फटने से 13 घायल
दिल्ली में सिलेंडर फटने से 13 घायल

By - Bhaskar Hindi |14 April 2022 2:51 PM IST
नई दिल्ली दिल्ली में सिलेंडर फटने से 13 घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के ओखला इलाके में गुरुवार को जामिया मिलिया इस्लामिया के पास एक रेस्तरां के अंदर हुए एक संदिग्ध सिलेंडर विस्फोट में कम से कम 13 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के मुताबिक, यह एसी कंप्रेसर या सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका है। सभी घायलों को होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पुलिस ने यह भी कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
(आईएएनएस)
Created On :   14 April 2022 7:00 PM IST
Next Story