12 साल में 122 ग्रामसेवक हो चुके हैं कार्यमुक्त

122 gram sevaks have been relieved in 12 years
12 साल में 122 ग्रामसेवक हो चुके हैं कार्यमुक्त
अटकी पड़ी है भर्ती 12 साल में 122 ग्रामसेवक हो चुके हैं कार्यमुक्त

डिजिटल डेस्क, अमरावती । जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या व इसकी तुलना में ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े ग्राम सेवकों के पद के चलते ग्राम सेवकों पर बढ़ते काम के दबाव को कम करने के लिए शासन द्वारा सीधे तौर पर ग्राम सेवकों की भर्ती न करते हुए ठेका पद्धति से ग्रामसेवक नियुक्त करने का निर्णय लिया था।  कई वर्षों से राज्य सरकार ने आर्थिक दिक्कतों के चलते भर्ती प्रक्रिया पर पाबंदी लगाई है। जिसका परिणाम ग्राम पंचायतों के कामकाज पर पड़ता देख  ठेका पद्धति से ग्राम सेवकों की नियुक्ति की गई थी।

7100 रुपए दर माह के अनुसार इन ग्राम सेवकों से काम लिया जाता है। जबकि इनकी नियुक्ति के लिए ली जाने वाली जमानत राशि 10 हजार रुपए है। खास बात यह है कि ग्राम सेवक 3 वर्ष तक सेवा में कायम रहने के बाद उन्हें दोबारा नियुक्त करने की व्यवस्था भी है।  जिले में कार्यरत ठेका ग्राम सेवकों को जमानत राशि लौटाई दी गई है। जिले के 14 तहसीलों में 840 ग्राम पंचायत है। इनमें 510 ग्रामसेवक कार्यरत है। जिले में 2009 से अब तक 122 ठेका ग्राम सेवकों को जिला परिषद के पंचायत विभाग द्वारा जमानत राशि लौटाई गई है। जिन कर्मचारियों की सेवा 3 वर्षों से अधिक आगे नहीं बढ़ी, उन्हें जमानत राशि लौटाने का निर्णय लिया गया है। 

Created On :   11 Nov 2021 2:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story