पुणे प्रशिक्षण के लिए गए 12 पुलिस कर्मी कोरोना पाजिटिव

12 police personnel who went for Pune training Corona positive
पुणे प्रशिक्षण के लिए गए 12 पुलिस कर्मी कोरोना पाजिटिव
कोरोना का खतरा बरकरार पुणे प्रशिक्षण के लिए गए 12 पुलिस कर्मी कोरोना पाजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुणे में प्रशिक्षण के लिए गए नागपुर के 33 में से 12 पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से विभाग में खलबली मची है। वहीं, स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। राज्य के अलग-अलग जिलों से पुणे में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी प्रशिक्षण के लिए पहुंचे थे। 

33 पुलिसकर्मी गए थे पुणे 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे में 30 अगस्त से 9 सितंबर तक पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर रखा गया था। इसमें बड़ी संख्या में राज्य के अनेक जिलों से पुलिसकर्मी पहुंचे थे। नागपुर से भी 33 पुलिसकर्मी गए थे। 9 सितंबर को प्रशिक्षण खत्म होने पर वे नागपुर अपने कर्तव्य स्थल पर लौटे। इस बीच, उनमें से एक पुलिसकर्मी को बुखार आया। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। 

एक के बाद एक हुए बीमार
विभाग ने सतर्कता बरतते हुए अन्य 20 पुलिसकर्मियों की जांच की, तो 10 और पॉजिटिव पाए गए। अन्य 13 पुलिसकर्मियों की भी जांच की गई। इनमें से भी एक पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाया गया। इस तरह कुल 12 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। मनपा प्रशासन की चिंता इसलिए बढ़ गई है कि  इनमें से अधिकतर कर्मचारियों का फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में वैक्सीनेशन हो चुका है। एक कर्मचारी का किसी कारणवश वैक्सीनेशन नहीं हाे पाया है। वैक्सीनेशन के बावजूद उन्हें कोरोना होने से पुलिस विभाग व प्रशासन चिंता में है।

विभाग संक्रमण का खतरा
पुणे के प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हुए थे। इसलिए महकमे में संक्रमण का अंदेशा गहराने लगा है। फिलहाल, मनपा की मदद से सभी पॉजिटिव पुलिसकर्मियों को एमएलए होस्टल में रखा गया है। हालांकि सभी में सामान्य लक्षण पाए गए हैं। मनपा प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर उनकी जानकारी ले रहे हैं।   

Created On :   13 Sep 2021 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story