- Home
- /
- १०८ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में दी...
१०८ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में दी गई आहूतियां

पन्ना। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार पन्ना के द्वारा आयोजित किए जा रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में आज 26 नवंबर 2022 को सुबह 6 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग शुरू हुआ जिसके बाद 8 बजे यज्ञ का ज्ञान विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में धर्म प्रेमी महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे, कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से कई साधक शामिल हुए हैं एवं स्थानीय आयोजकों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर समस्त व्यवस्थाएं की गई हैं। आज सुबह से ही पवित्र नगरी पन्ना में गायत्री मंत्र का उद्घोष गूंजने लगा था यज्ञ में आहूति प्रारंभ होते ही वातावरण में अनोखी और अद्भुत सुगंध का एहसास होने लगा बताया गया है यज्ञ से वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है एवं प्रदूषण नष्ट होता है। यज्ञ में आहूति के लिए 51 क्ंिवटल हवन सामग्री भंडारित की गई है जिसे यज्ञ कुंड तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवक लगे हुए हैं, यज्ञशाला में प्रवेश के लिए पंजीयन करवाना अनिवार्य है जहां से एक परिचय पत्र भी प्रदान किया जाता है जिसके साथ यज्ञशाला में प्रवेश कर कार्यक्रम में भाग लिया जा सकता है पवित्र नगरी पन्ना में 13 वर्षों बाद हो रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर नगर के धर्म प्रेमियों में प्रशंसा और उत्साह देखा जा रहा है।
आज होने वाले मुख्य संस्कार
इस दौरान बताया गया कि 27 नवंबर को सुबह 6 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, 8 बजे संस्कार-परंपरा, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, शाम 6 बजे आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, कन्या कौशल एवं विशाल दीप यज्ञ, पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, विद्यारंभ संस्कार इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Created On :   27 Nov 2022 3:51 PM IST