- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नरसिंहपुर
- /
- जिले में हुआ 106 प्रतिशत वैक्सीनेशन...
जिले में हुआ 106 प्रतिशत वैक्सीनेशन 12 हजार 753 लोगों को लगाया गया कोविड- 19 का टीका!

डिजिटल डेस्क | नरसिंहपुर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान जिले में गुरूवार 19 अगस्त को जिले के 53 टीकाकरण केन्द्रों पर 12 हजार 753 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका शाम 7 बजे तक लगाया जा चुका था। शासन द्वारा 19 अगस्त को जिले को 12 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में गुरूवार को 106.27 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया।
जिले में अब तक वैक्सीन की 6 लाख 15 हजार 234 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 5 लाख 22 हजार 521 लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 92 हजार 713 को दो डोज लग चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि गुरूवार 19 अगस्त को जिले में दोपहर एक बजे तक 4 हजार 366 लोगों को, दोपहर दो बजे तक 6 हजार 543 लोगों को, दोपहर 3 बजे तक 8 हजार 689 लोगों को, अपरान्ह 4 बजे तक 10 हजार 465 लोगों को, शाम 5 बजे तक 11 हजार 727 लोगों को, शाम 6 बजे तक 12 हजार 521 लोगों को और शाम 7 बजे तक 12 हजार 753 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी, जो लक्ष्य का 106.27 प्रतिशत था।
Created On :   20 Aug 2021 1:58 PM IST