- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नरसिंहपुर
- /
- जिले में हुआ 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन...
जिले में हुआ 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन 12 हजार 39 लोगों को लगाया गया कोविड- 19 का टीका!

डिजिटल डेस्क | नरसिंहपुर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान जिले में सोमवार 16 अगस्त को जिले के 52 टीकाकरण केन्द्रों पर 12 हजार 39 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका शाम 7 बजे तक लगाया जा चुका था। शासन द्वारा 16 अगस्त को जिले को 12 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में सोमवार को 100.32 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया।
जिले में अब तक वैक्सीन की 5 लाख 83 हजार 830 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 4 लाख 95 हजार 929 लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 87 हजार 901 को दो डोज लग चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार 16 अगस्त को जिले में दोपहर एक बजे तक 3 हजार 854 लोगों को, दोपहर दो बजे तक 5 हजार 553 लोगों को, दोपहर 3 बजे तक 8 हजार 108 लोगों को, अपरान्ह 4 बजे तक 9 हजार 221 लोगों को, शाम 5 बजे तक 10 हजार 350 लोगों को, शाम 6 बजे तक 11 हजार 314 लोगों को और शाम 7 बजे तक 12 हजार 39 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी, जो लक्ष्य का 100.32 प्रतिशत था।
Created On :   17 Aug 2021 2:06 PM IST