- Home
- /
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना...
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में 1 की मौत, 20 घायल

By - Bhaskar Hindi |4 Jan 2022 1:55 PM IST
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में 1 की मौत, 20 घायल
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पर्यटकों को लेकर जा रही एक बस आज (मंगलवार) दोपहर बनिहाल-काजीगुंड सुरंग में पलट गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
पुलिस सूत्रों ने कहा, बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को काजीगुंड शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रियों द्वारा माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद बस कटरा से कश्मीर घाटी की ओर जा रही थी।
(आईएएनएस)
Created On :   4 Jan 2022 7:00 PM IST
Next Story