विजयादशमी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन
  • लोकमाता देवी अहिल्या बाई के शौर्य की प्रतीक तलवार का किया पूजन
  • विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं

डिजिटल डेस्क, महेश्वर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक किले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित किले में पहुंचने पर देवी अहिल्या बाई के वंशज श्री यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से अभिनन्दन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं।

आज विजयादशमी के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पहुँचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Created On :   12 Oct 2024 11:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story