साड़ी वॉकथान: वन भारत साड़ी वॉकथान में 7 मार्च को सम्मिलित होंगे राज्यमंत्री श्री जायसवाल

वन भारत साड़ी वॉकथान में 7 मार्च को सम्मिलित होंगे राज्यमंत्री श्री जायसवाल
  • दिलीप सिंह जायसवाल 7 मार्च को इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे
  • एमपी शासन में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हैं जायलवाल
  • वन भारत साड़ी वॉकथान कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप सिंह जायसवाल 7 मार्च को इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यमंत्री श्री जायसवाल 7 मार्च को दोपहर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5:30 बजे से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ इंदौर में आयोजित वन भारत साड़ी वॉकथान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यमंत्री रात 11:30 बजे इंदौर से ट्रेन द्वारा कटनी के लिये प्रस्थान करेंगे। आठ मार्च को कटनी से रवाना होकर अनूपपुर जिले के ग्राम बिजुरी पहुँचेंगे एवं यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Created On :   6 March 2024 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story