भास्कर खास: लखबरिया की गुफाओं के संरक्षण के लिए प्रभारी मंत्री के अनुमोदन का इंतजार

लखबरिया की गुफाओं के संरक्षण के लिए प्रभारी मंत्री के अनुमोदन का इंतजार
  • एमपी टूरिज्म से स्वीकृत हुई है डेढ़ करोड़ रूपए की राशि
  • शहडोल में एयरपोर्ट निर्माण जो मोदी की गारंटी में शामिल है
  • शहर में शासकीय महाविद्यालय जल्द खोला जाए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बुढ़ार तहसील अंतर्गत लखबरिया की गुफओं को संरक्षित करने के साथ ही पर्यटन महत्व स्थान के रूप में संवारने के लिए डेढ़ करोड़ रूपए मंजूर हुआ है। मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा स्वीकृत इस राशि को खर्च करने के लिए प्रभारी मंत्री का अनुमोदन आवश्यक है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) शहडोल द्वारा इसके लिए नोटशीट तैयार कर ली गई है। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री व मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के शहडोल दौरे के दौरान अनुमोदन मिल जाएगा।

इसलिए खास है लखबरिया की गुफाएं

> लखबरिया की गुफाओं को लेकर किवदंतियां है कि महाभारत काल में पांडव अज्ञातवास के दौरान यहां समय बिताए थे। उनके द्वारा ही इन ऐतिहासिक गुफाओं का निर्माण करवाया गया था। पांडवों ने राजा विराट के क्षेत्र में अज्ञातवास के लिए शरण ली थी, तब लखबरिया में एक लाख गुफाओं का निर्माण हुआ था।

> दो मीटर चौड़ी और तीन सौ मीटर लंबी गुफा, लाल बलुआ पत्थर पर बनी है। पुरातत्वविद बताते हैं कि पांडु वंशी राजाओं ने दूसरी सदी में निर्माण कार्य प्रारंभ किया था। गुफाओं के विकास का क्रम छठवीं सदी तक चलता रहा।

> लखबरिया में पश्चिम दिशा में सात गुफाएं हैं, जिनमें मंदिर हैं। एक आश्रमनुमा स्ट्रक्चर भी है। उत्तर और दक्षिण की ओर तीन-तीन गुफाएं हैं। पूर्व की कुछ गुफाएं अधूरी हैं। गुफाओं के पास एक तालाब भी है।

> यहां अद्र्धनारेश्वर शिवलिंग हैं, ग्रामीण बताते हैं कि ये स्वयंभू शिवलिंग हैं जो खुदाई से प्रकट हुए थे।

शहर के मुद्दे

> शहडोल में एयरपोर्ट निर्माण जो मोदी की गारंटी में शामिल है।

> शहडोल से रीवा और डिंडोरी-मंडला नई रेलवे लाइन विस्तार।

> शहर में शासकीय महाविद्यालय जल्द खोला जाए।

> एग्रीकल्चर महाविद्यालय खोला जाए और पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में संचालित बीएससी एग्रीकल्चर विषय को आईसीएआर से मान्यता।

कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री- प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार शहडोल दौरे पर आ रहे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला बुधवार सुबह 11 बजे शहडोल पहुचेंगे तो वे सबसे पहले भाजपा कार्यालय में विधायक और पार्टी पदाधिकारियों की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। यहां से एक घंटे बाद कलेक्ट्रेट में जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे सर्किट हाउस पहुचेंगे। यहां से दोपहर दो बजे करकी व ब्यौहारी पहुचेंगे। ब्यौहारी में शाम 4 बजे मीसाबंदी व लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

Created On :   29 Aug 2024 4:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story