मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के चुनाव: सुरेन्द्र निगम निर्विरोध चुने गए प्रांताध्यक्ष

सुरेन्द्र निगम निर्विरोध चुने गए प्रांताध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को आमसभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 45 जिलों, 6 संभागों के अध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। यहां निर्वाचन अधिकारी मानसिंह चौहान ने निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही देर में सुरेंद्र निगम सर्व सहमति से संघ के प्रांत अध्यक्ष चुने गए। चौहान ने निगम को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। इधर मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह परिहार ने वीरेन्द्र खोंगल एंव सुनील ठाकरे पूर्व प्रांताध्यक्ष द्धारा रविवार को किया गया निवार्चन अवैधानिक ठहराया।

परिहार ने कहा कि इस संबंध में उच्च न्यायालय जबलपुर में 17 सितंबर को सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा कि वीरेन्द्र खोंगल पूर्व प्रांताध्यक्ष द्वारा पत्र जारी कर चोरी छुपे निवार्चन कराया जा रहा है। पत्र मे यह भी लिखा है कि इसे गोपनीय रखा जाय, तथा वाटस अप और मीडिया मे प्राचार प्रसार नही किया जाये, पत्र मे गोपनीय रखे जाने से ही स्थित स्प्ष्ट हो जाती है कि वह प्रांताध्यक्ष के निवार्चन मे पारदर्शिता नही चाहते है, और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का उंलघन कर अबैधानिक निवार्चन करा रहे है, जो मान्य योग्य नही है।

Created On :   16 Sept 2024 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story