मध्यप्रदेश: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आरोग्यता का है वरदान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By - Bhaskar Hindi |30 April 2025 5:53 PM IST
- प्रधानमंत्री मोदी का योजना के लिए माना आभार
- आयुष्मान भारत दिवस पर दी बधाई
- प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुष्मान भारत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने गुणवत्तापूर्ण, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाई हैं।
इससे जनसामान्य का आर्थिक बोझ कम हुआ है, यह उनके लिए एक प्रकार से आरोग्यता का वरदान है। यह योजना स्वस्थ भारत- समृद्ध भारत की संकल्पना को साकार कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के इस अमूल्य उपहार के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Created On :   30 April 2025 5:53 PM IST
Next Story