आत्महत्या: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने घर जाकर लगाई फांसी

जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने घर जाकर लगाई फांसी
  • शख्स ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • गंभीर बीमारियों के चलते अस्पताल में था भर्ती
  • पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। शहर के बैल बाजार के रहने वाले एक शख्स ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक गंभीर बीमारियों के चलते पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती था। गुरुवार रात पत्नी को अस्पताल में छोड़कर वह घर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह जब पत्नी की नींद खुली तब उसने घर जाकर देखा तो पति का शव फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि नया बैल बाजार निवासी 36 वर्षीय देवीलाल पिता बालकराम कहार गंभीर बीमारियों से पीडि़त था। पिछले 15 दिनों से देवीलाल जिला अस्पताल में भर्ती था। उसकी देखभाल के लिए पत्नी साथ थी। शुक्रवार रात देवीलाल पत्नी से कुछ देर में घर से आने की बात कहकर निकला था।

इस बीच उसकी पत्नी को नींद लग गई। शनिवार सुबह नींद खुलने पर पत्नी ने घर जाकर देखा तो पति देवीलाल फंदे पर लटका था। संभावना जताई जा रही है कि बीमारियों से परेशान होकर देवीलाल ने आत्महत्या की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Created On :   11 Aug 2024 5:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story