WPL 2025: टूर्नामेंट में अभियान की शुरुआत से पहले आरसीबी को लगा तगड़ा झटका, मुंबई की खिलाड़ी भी हुई बाहर, टीम ने अंडर-19 विश्व कप की हीरो को दिया मौका

- शुक्रवार 14 फरवरी से होने वाली है टूर्नामेंट की शुरुआत
- मुंबई ने परुनिका सिसोदिया को दिया मौका
- आरसीबी ने नुजहत परवीन को किया शामिल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत कल यानी शुक्रवार से होगी। टूर्नामेंट में सबसे पहले डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स की भिड़ंत होने वाली है। लेकिन इसके पहले डिफेंडिंग चैंपियंन बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चोट की वजह से आरसीबी की लेग स्पिनर आशा शोभना और मुंबई की पूजा वस्त्रकार टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
दोनों खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी विमेंस प्रीमियर लीग से बाहर होने की जानकारी बोर्ड ने अपने आधिकारीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि उन दोनों खिलाड़ियों की जगह आरसीबी ने नुजहत परवीन को जगह दी है। वहीं, मुंबई ने हाल ही में अंडर-19 विमेंस टी-20 विश्व कप में भारत के विजयी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली परुनिका सिसोदिया को शामिल किया है।
दोनों टीमों में शामिल हुए इन खिलाड़ियों के बारे में बात की जाए तो, परुणिका ने हाल ही में मलेशिया की मेजबानी में खेली गई अंडर-19 विमेंस टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टीम के लिए पूरे सीरीज में कुल 10 विकेट झटके थे। वहीं, डोमेस्टिक क्रिकेट में रेलवे की ओर से खेलने वाली नुजहत ने पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
बताते चलें, मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स की परुनिका को तीसरे सीजन के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में साइन किया था। जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नुजहत को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था।
Created On :   13 Feb 2025 10:10 PM IST