WPL 2025: आज मुंबई और दिल्ली करने वाली है टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत, ये हो सकती है पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

- आज मुंबई और दिल्ली करने वाली है टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत
- वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा मुकालबा
- भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी शुरुआत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम मे विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स की भिड़ंत हुई थी। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने जीत के साथ इस सीजन में अपने अभियान की शुरुआत की। अब टूर्नामेंट का अगला मैच इसी मैदान पर आज यानी शनिवार 15 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस पहले से ही टूर्नामेंट में पसंदीदा टीमों में से एक है और वर्तमान में सबसे संतुलित टीमों में से एक है जो विमेंस प्रीमियर लीग में अपने दूसरे खिताब को जीतने के लिए एक मजबूत शुरुआत के इरादे से उतरने वाली है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अपने शुरुआती मैच में अपने पहले खिताब के लिए शानदार आगाज करना चाहेगी।
पिच रिपोर्ट
जैसा की इस मैदान पर खेले गए पहले मैच में साफ देखा गया कि यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। हालांकि, जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है वैसे ही पिच खराब होती जाती है। इसके अलावा गेंदबाजी के दौरान यहां स्पिनरों को भी काफी मदद मिली है।
मुंबई की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, अमनदीप कौर, सैका इशाक, परुनिका सिसौदिया, शबनिम इस्माइल।
दिल्ली की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, मारिज़ैन कप्प, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, राधा यादव।
Created On :   15 Feb 2025 2:05 AM IST