BCCI Naman Awards: बुमराह ने लगातार तीसरी बार अपने नाम किया पॉली उमरगीर अवॉर्ड, पुरस्कार के साथ दी गई इतनी प्राइज मनी

बुमराह ने लगातार तीसरी बार अपने नाम किया पॉली उमरगीर अवॉर्ड, पुरस्कार के साथ दी गई इतनी प्राइज मनी
  • बुमराह ने लगातार तीसरी बार अपने नाम किया पॉली उमरगीर अवॉर्ड
  • सबसे पहले साल 2018-19 में मिला था ये अवॉर्ड
  • बीते साल शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए किया गया पुरस्कृत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीते साल शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दरअसल, बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान उन्हें इस साल उनके घातक प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस तेज गेंदबाज को साल 2023-24 का सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया है। उन्होंने इस साल टीम इंडिया के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हाल ही में साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने अविश्वसनीय गेंदबाजी का कौशल पेश किया था। पूरे टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस दौरान उन्होंने कुल 32 शिकार किए थे।

वहीं, बुमराह का इंटरनेशनल करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में 205 विकेट तो वनडे में 149 विकेट झटके थे। इसके अलावा टी-20 फॉर्मेट में उनके नाम 89 विकेट दर्ज हैं।

जानकारी के लिए बता दें, बुमराह को दी गई पॉली उमरगीर अवॉर्ड, बीसीसीआई की ओर से किसी खिलाड़ी को दी जाने वाले बड़े खिताबों में एक है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस खिताब के साथ बीसीसीआई की ओर से बुमराह को 15 लाख रुपयों का ईनाम भी दिया गया।

बताते चलें, वैसे तो बुमराह ने चौथी बार ये खिताब जीता है लेकिन उन्होंने इस बार लगातार तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है। सबसे पहले उन्होंने साल 2018-19 ये अवॉर्ड जीता था। इसके बाद साल 2021-22 के लिए भी उन्हें इससे सम्मानित किया गया था। वहीं, 2022-23 में भी उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया था।

Created On :   1 Feb 2025 11:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story