राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024: मनु भाकर, डी गुकेश सहित 4 को मिलेगा खेल रत्न, 32 खिलाड़ी होंगे अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में देश को 2 ब्रॉन्ज मेडल जिताने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) को खेल रत्न अवॉर्ड (Khel Ratna Award) से सम्मानित किया जाएगा। भाकर के अलावा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) के लिए चुना गया है।
खेल मंत्रालय ने आज (2 जनवरी 2025, गुरुवार) राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की है। जिसके अनुसार, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है।
खेल रत्न पुरस्कार 2024 के लिए चुने गए ये 4 खिलाड़ी
1. गुकेश डी (शतरंज)
2. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
4. मनु भाकर (शूटिंग)
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 32 खिलाड़ी
1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
3. नीतू (मुक्केबाजी)
4. स्वीटी (मुक्केबाजी)
5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
6. सलीमा टेटे (हॉकी)
7. अभिषेक (हॉकी)
8. संजय (हॉकी)
9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
10. सुखजीत सिंह (हॉकी)
11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
25. कपिल परमार (पैरा जूडो)
26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)
30. अभय सिंह (स्क्वैश)
31. साजन प्रकाश (तैराकी)
32. अमन (कुश्ती)
Created On :   2 Jan 2025 3:06 PM IST