IPL Mega Auction: समाप्त हुआ मेगा ऑक्शन का बाजार, 10 टीमों ने 182 खिलाड़ियों पर खर्चे 639.15 करोड़ रुपए

- आईपीएल का मेगा ऑक्शन हुआ खत्म
- 10 टीमों ने मिलकर 182 खिलाड़ियों पर लगाई बोली
- सभी 10 फ्रैंचाइजीयों ने खर्च किए कुल 639.15 करोड़ रुपए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। दो दिन चली इस निलामी में सभी 10 टीमों ने कुल 182 खिलाड़ियों पर 639.15 करोड़ रुपयों की बोली लगाई। इस दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपयों में खरीदा है।
आपको बता दें, निलामी के पहले दिन 72 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी जिसके लिए टीमों ने 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल स्क्वाड
रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।
कोलकाता नाईट रायडर्स फाइनल स्क्वाड
रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडेय, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक।
सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल स्क्वाड
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व ताइदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस , अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी।
दिल्ली कैपिटल्स फाइनल स्क्वाड
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी।
पंजाब किंग्स फाइनल स्क्वाड
शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को जानसन, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू ,कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे।
लखनऊ सुपर जायंट्स फाइनल स्क्वाड
निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके।
मुंबई इंडियंस फाइनल स्क्वाड
जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत , राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर फाइनल स्क्वाड
विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल , देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।
राजस्थान रॉयल्स फाइनल स्क्वाड
संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी , क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।
गुजरात टायटंस फाइनल स्क्वाड
राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान , गुरनूर बरार, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया.
Live Updates
- 25 Nov 2024 4:21 PM IST
तुषार देशपांडे को आरआर ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा
तुषार देशपांडे पर चेन्नई ने 1 करोड़ के बेस प्राइस पर बोली की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान ने भी खिलाड़ी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई और बोली को आगे बढ़ाया। अंत में राजस्थान ने दाम 6.50 करोड़ तक पहुंचा दिया जिसकी वजह से चेन्नई ने हाथ भी पीछे किए और आरटीएम का इस्तेमाल करने से भी मना कर दिया। इसी के साथ तुषार को राजस्थान ने 6.50 करोड़ में हासिल किया।
- 25 Nov 2024 4:14 PM IST
15वें सेट के बाद टीम का बचा पर्स वैल्यू
सीएसके - 13.20 करोड़ रुपए
एमआई - 25.10 करोड़ रुपए
आरसीबी - 24.90 करोड़ रुपए
केकेआर - 8.55 करोड़ रुपए
एसआरएच - 5.15 करोड़ रुपए
आरआर - 13.15 करोड़ रुपए
पीबीकेएस - 12.90 करोड़ रुपए
डीसी - 11.80 करोड़ रुपए
जीटी - 14.30 करोड़ रुपए
एलएसजी - 14.85 करोड़ रुपए
- 25 Nov 2024 4:11 PM IST
सेट 13, 14, 15 में सोल्ड/अनसोल्ड खिलाड़ी
केन विलियमसन - अनसोल्ड
ग्लेन फिलिप्स - अनसोल्ड
रोवमैन पॉवेल - रु. 1.50 करोड़ (केकेआर)
अजिंक्य रहाणे - अनसोल्ड
फाफ डु प्लेसिस - 2 करोड़ रुपये (डीसी)
मयंक अग्रवाल - अनसोल्ड
पृथ्वी शॉ - अनसोल्ड
शार्दुल ठाकुर - अनसोल्ड
वाशिंगटन सुंदर - रु. 3.20 करोड़ (जीटी)
सैम कुरेन - 2.40 करोड़ रुपये (सीएसके)
मार्को जेन्सन - रु. 7 करोड़ (पीबीकेएस)
डेरिल मिशेल - अनसोल्ड
नितीश राणा - रु. 4.20 करोड़ (आरआर)
शाई होप - अनसोल्ड
रयान रिकेल्टन - रु. 1 करोड़ (एमआई)
केएस भरत - नहीं बिके
जोश इंग्लिस - रु. 2.60 करोड़ (पीबीकेएस)
एलेक्स कैरी - अनसोल्ड
डोनोवन फेरेरिया - अनसोल्ड
- 25 Nov 2024 4:10 PM IST
डोनोवन फरेरा का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। इस सीजन में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।
- 25 Nov 2024 4:08 PM IST
जोश इंगलिस को पीबीकेएस ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा
जोश इंग्लिस पर 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर हैदराबाद ने बोली की शुरुआत की। पंजाब ने भी रेस में हिस्सा लिया। हैदराबाद ने बोली को बढ़ाते हुए 2.40 करोड़ ले गई। लेकिन 2.60 करोड़ पर हैदराबाद ने पांव पीछे कर लिए और पंजाब ने इंगलिस ने खरीद लिया।
- 25 Nov 2024 4:05 PM IST
केएस भरत रहे अनसोल्ड
केएस भरत का बेस प्राइस 75 लाख रुपए थे। आईपीएल के 18वें सीजन में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।
- 25 Nov 2024 4:04 PM IST
रयान रिकेल्टन को एमआई ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा
रेयान रिकेलटन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। एमआई ने पहली बोली लगाई और खरीद लिया।
- 25 Nov 2024 4:03 PM IST
नहीं बिक सके शाई होप
शाई होप का बेस प्राइस 1.25 करोड़ था लेकिन फिर भी इस बार उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
- 25 Nov 2024 4:01 PM IST
नितीश राणा को राजस्थान ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा
भारतीय खिलाड़ी नीतीश राणा पर चेन्नई ने उनके बेस प्राइस यानी 1.50 करोड़ से बोली की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान और बैंगलोर ने भी खिलाड़ी में दिलचस्पी दिखाई और दाम को बढ़ाती गई। 4 करोड़ के बाद बैंगलोर पीछे हट गई थी और राजस्थान ने इसे बढ़ाकर 4.20 करोड़ कर दिया और खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
Created On :   25 Nov 2024 3:01 PM IST