IPL 2025: पंत के निशाने पर पठान और मैक्सवेल का बड़ा रिकॉर्ड, सनराइजर्स के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास

पंत के निशाने पर पठान और मैक्सवेल का बड़ा रिकॉर्ड, सनराइजर्स के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
  • आईपीएल 2025 के सातवें मैच में आमने-सामने होंगे एसआरएच और एलएसजी
  • सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में पठान और मैक्सवेल को छोड़ सकते हैं पीछे
  • पंत ने अपने आईपीएल करियर में लगाए हैं 154 छक्के

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच की मेजबानी हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम करने वाला है। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। जबकि टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे होगी।

बता दें, टूर्नामेंट में एसआरएच ने अपने ओपनर मैच में राजस्थान रॉयल्स पर 44 रनों से जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब एक तरफ सनराइजर्स हैदराबाद जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर अपनी जगह सुरक्षित करना चाहेगी तो दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान में उतरने वाली है।

इस मैच में टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के पास खास मामले में युसुफ पठान और ग्लेन मैक्सवेल को पछाड़ने का मौका होने वाला है। बता दें, पंत अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल सका था। उस मुकाबले में पंत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दिग्गजों को पछाड़ सकते हैं पंत

अगर सनराइजर्स के खिलाफ उनका बल्ला चल जाता है तो वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में पूर्व भारतीय खिलाड़ी युसुफ पठान और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें, पंत ने अपने करियर में कुल 112 आईपीएल मैच खेले हैं। इन 112 मैचों के 111 पारियों में उन्होंने 154 छक्के लगाए हैं। वहीं, पठान ने 158 छक्के तो मैक्सवेल ने अब तक 160 छक्के जड़े हैं। अब अगर सनराइजर्स के खिलाफ पंत 5 छक्का जड़ देते हैं तो वह पठान को सूची में पीछे छोड़ देंगे। वहीं, अगर वह 7 छक्का लगाने में सफल हो जाते हैं तो फेहरिस्त में मैक्सवेल से भी आगे निकल जाएंगे।

ग्लेन मैक्सवेल - 160 छक्के

युसुफ पठान - 158 छक्के

ऋषभ पंत - 154 छक्के

सूची के टॉप पर काबिज हैं यूनिवर्स बॉस

बताते, चलें, आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड अब भी यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कुल 357 छक्के जड़े हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर हिटमैन कहे जाने वाले भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा का नाम शुमार है। उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 280 छक्के लगाए हैं।

Created On :   27 March 2025 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story