एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024: भारतीय हॉकी टीम की लगातार चौथी जीत, दक्षिण कोरिया को दी 3-1 से मात, कप्तान हरमनप्रीत ने पूरे किए 200 गोल

भारतीय हॉकी टीम की लगातार चौथी जीत, दक्षिण कोरिया को दी 3-1 से मात, कप्तान हरमनप्रीत ने पूरे किए 200 गोल
  • भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को दी 3-1 से मात
  • टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत
  • कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इंटरनेशनल हॉकी में पूरे किए 200 गोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हरमनप्रीत एंड कंपनी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। चीन के हुलुनबुइर में गुरुवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 3-1 के स्कोर से लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। टूर्नामेंट का चौथा मैच काफी रोमांच से भरा रहा। भारतीय टीम का आक्रामक प्रदर्शन पिछले चार मैचों से लगातार जारी है। अपने कमाल के प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबले के सेमिफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर भी शुमार है। टूर्नामेंट के पहले मैच से ही कप्तान हरमनप्रीत का गेम काफी अच्छा रहा है। इस मुकाबले में उनके स्टिक से दो गोल आए। पहला गोल गेम शुरु होने के 9वें मिनट पर जब्कि दूसरा गोल 43वें मिनट पर आया।

आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय हॉकी टीम इस सीजन में काफी तुफानी अंदाज में दिखाई दे रही है। गुरुवार 12 सितंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अरिजीत सिंह हुंदल ने गेम शुरु होने के 7वें मिनट पर टीम का पहला गोल दागा था। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेन्लटी कॉर्नर को शानदार गोल में तब्दील कर कोरियन टीम के खिलाफ 2-0 से एकतरफा बढ़त बना ली। भारतीय टीम का तीसरा गोल भी हरमनप्रीत सिंह की ओर से 43वें मिनट पर आया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी में उन्होंने अपना 200 गोल पूरा किया। बता दें, हरमनप्रीत सिंह ऐसा करने वाले इंटरनेशनल हॉकी के इतिहास में तीसरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गए है।

भारतीय डिफेंस की हो रही सराहना

इस टूर्नामेंट में भारतीय डिफेंस की खूब सराहना की जा रही है। पिछले सारे मुकाबलों में डिफेंस ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में भी कोरियाई टीम को भारतीय डिफेंस के खिलाफ गोल करने में जूझते हुए देखा जा सकता है। हालंकि, कोरियन खिलाड़ी हुन यांग ने एक पेनल्टी कॉर्नर के जरिए टीम के लिए सफलता हासिल की।

अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ

भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले अपने तीसरे मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ जीत हासिल कर सेमिफाइनल का टिकट कन्फर्म कर लिया था। बता दें, पहले मुकाबले से भारतीय टीम ने जीत की झड़ी लगा दी थी। अपने पहले मैच में उन्होंने मेजबान चीन को 3-0 से सिकश्त दी थी। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान की टीम को 8-1 से हार का स्वाद चखाया था। वहीं लास्ट मैच में मलेशिया को 5-1 के फासले से धूल चटाकर भारतीय टीम ने अपने जीत का सिलसिला यूंही बरकरार रखा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 14 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत के लिए मैदान में उतरेगी।

Created On :   12 Sept 2024 11:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story