IND vs SL T20 Series: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीता लगातार दूसरा टी20 मैच, सीरीज पर किया कब्जा

- भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया
- भारत ने सीरीज पर किया कब्जा
- सूर्यकुमार यादव ने खेली तेज पारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का दूसरा टी20 मैच में भी जीत लिया। इसके साथ भारत ने सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा भी जमा लिया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 161 रन बनाए। इसके बाद बारिश आई। मैच रूका। जिसके बाद भारत को 8 ओवर में 78 रनों का नया टारगेट मिला। जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया।
जीत के हीरो रहे ये बल्लेबाज
161 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती ओवरों में बारिश का सामना करना पड़ा। जिसके बाद मैच फिर से शुरू हुआ और भारत को 8 ओवर में 78 रन बनाने का नया लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में बैटिंग करने आए ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद पर 30 रन बनाए। संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने आए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंद में तेजी से 26 रन बनाए। जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल है। वहीं, हार्दिक पाड्या ने 9 गेंद पर 22 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना और मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट हासिल किया।
भारत ने श्रीलंका को 161 रन पर रोका
श्रीलंका की ओर से ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका ने 32 और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 10 रन बनाए। वहीं, तीसरे नंबर के बल्लेबाज कुसल परेरा ने शानदार अर्धशतक बनाया। परेरा ने 34 बॉल में 53 रनों की पारी खेलकर ऑउट हो गए। इसके बाद कप्तान चरिथ असलांका केवल 14 रन ही बना पाए। दासुन शनाका और वानिंदु हसरंगा दोनों ही बल्लेबाज 0 रन पर ही आउट हो गए। असिथा फर्नांडो ने 12 रन बनाए। इसके अलावा महीश थीक्षाना 2 और मथीशा पथिराना ने 1 गेंद पर एक रन बनाया। भारत की ओर से गेंदबाज रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिया। वहीं, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किया।
ये रहे दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, रमेश मेंडिस और मथीशा पथिराना।
Created On :   28 July 2024 11:36 PM IST