IND vs ENG ODI Series: फॉर्म में लौटे हिटमैन! कर दी छक्कों की बरसात, खास मामले में यूनिवर्स बॉस को भी छोड़ा पीछे

फॉर्म में लौटे हिटमैन! कर दी छक्कों की बरसात, खास मामले में यूनिवर्स बॉस को भी छोड़ा पीछे
  • फॉर्म में लौटे हिटमैन!
  • कर दी छक्कों की बरसात
  • बन गए सबसे ज्यादा वनडे छक्का लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा यूं ही हिटमैन नहीं कहलाते हैं। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, इन दिनों उनका बल्ला कुछ खास रंग नहीं जमा पा रहा है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के दिए 305 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी की शुरुआत की। इस दौरन कप्तान शर्मा अपने पुराने लय में दिखे। उन्होंने इस दौरान अपनी शानदार बल्लेबाजी के बदौलत पूर्व कैरेबीयाई बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा वनडे छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत की पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए (खबर लिखने तक) अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और इतने ही छक्के निकले। इसी के साथ उन्होंने आईसीसी के 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में यूनिवर्स बॉस को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

बता दें, हिटमैन ने (खबर लिखने तक) 267 वनडे मैचों की 259 पारियों मे 335 छक्के लगाए हैं। वहीं, क्रिस गेल ने इस फॉर्मेट में अपने करियर के दौरान 331 छक्के लगाए हैं। वहीं, सूची के टॉप पर पाकिस्तान के शाहिद अफ्रीदी का नाम शुमार है। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में कुल 351 छक्के जड़े हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी

शाहिद अफ्रीदी (पाकिस्तान) - 351

रोहित शर्मा (भारत) - 335

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 331

सनथ जैयसुरिया (श्रीलंका) - 270

महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 229

Created On :   9 Feb 2025 7:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story