ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी, मास्टर ब्लास्टर को भी छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी, मास्टर ब्लास्टर को भी छोड़ा पीछे
  • पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने रचा इतिहास
  • बन गए बतौर ओपनर 9000 वनडे रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी
  • मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। दरअसल, बतौर ओपनर उन्होंने अपने वनडे करियर के 9000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वह ये मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के छठे और सबसे तेज हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

37 वर्षीय भारतीय कप्तान ने ये उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ पहला रन बनाते ही हासिल कर ली थी। इसी के साथ उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या जैसे महान खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना ली है।

इस खास फेहरिस्त में रोहित के अलावा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और सौरव गांगुली शामिल थे। लेकिन अब हिटमैन ने भी इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

इस सूची में शामिल होने के अलावा रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, इस मुकाम को सबसे तेज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हासिल किया था। उन्होंने ये कारनामा 197 पारियों में किया था। लेकिन रोहित ने उन्हें इस मामले में पछाड़ दिया है। रोहित ने बतौर ओपनर 9000 वनडे रन सिर्फ 181 पारियों में पूरा कर लिया है। इसी के साथ वह फास्टेस्ट 9000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।

बतौर ओपनर सबसे तेज 9000 वनडे रन पूरा करने वाले खिलाड़ी

1. 181 पारी - रोहित शर्मा

2. 197 पारी - सचिन तेंदुलकर

3. 231 पारी - सौरव गांगुली

4. 246 पारी - क्रिस गेल

5. 253 पारी - एडम गिलक्रिस्ट

6. 268 पारी - सनथ जयसूर्या

Created On :   23 Feb 2025 10:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story