वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान की इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में ये कामयाबी हासिल करने वाली बनी तीसरी कप्तान

पाकिस्तान की इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में ये कामयाबी हासिल करने वाली बनी तीसरी कप्तान
  • पहले मैच में फातिमा सना ने बनाए 30 रन
  • दो विकेट भी किए अपने नाम
  • कम उम्र में कामयाबी हासिल करने वाली पहली कप्तान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज तीन अक्टूबर को यूएई में हो गया। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में एशियाई चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ 31 रनों से शानदार जीत हासिल की। शारजाह में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। इसी के साथ पाकिस्तान की युवा कप्तान फातिमा सना ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह सबसे कम उम्र में वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप का कोई मैच जीतने वाली दुनिया की तीसरी क्रिकेटर बन गई हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में फातिमा सना को महिला टीम का नया कप्तान चुना था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की शानदार जीत के बाद कप्तान फातिमा सना की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वह सबसे कम उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने और पहली जीत दर्ज करने वाली पहली पाकिस्तानी खिलाड़ी है। साथ ही, वह कप्तानी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने वाली दुनिया की तीसरी क्रिकेटर बन गई हैं। फातिमा ने नाम यह रिकॉर्ड 22 साल 330 दिन की उम्र में हुई है। हालांकि, उनसे आगे अब जिम्बाब्वे के प्रोस्पर उत्सेया और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग हैं।

देखें रिकॉर्ड

मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 22 वर्ष, 0 दिन

प्रोस्पर उत्सेया (जिम्बाब्वे) - 22 वर्ष, 170 दिन

फातिमा सना (पाकिस्तान) - 22 वर्ष, 330 दिन

बता दें कि, फातिमा सना ने पाकिस्तान की ओर से कप्तानी करते हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच में शानदार प्रदर्शन किया। फातिमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के लगाकर कुल 30 रनों की शानदार पारी खेली। शारजाह में पिच काफी ज्यादा धीमी थी। ऐसे में फातिमा की पारी ने पाकिस्तान को मजबूत करने का काम किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए। इसके बाद फातिमा ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए। जिसके चलते श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 85 रन बना पाई। इसी के साथ पाकिस्तान ने यह मुकाबला 31 रनों से जीत लिया।

Created On :   4 Oct 2024 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story