Budget 2025: मोदी 3.0 के पहले बजट में खिलाड़ियों को क्या मिला, जानिए खेल बजट से जुड़ी सारी डिटेल
![मोदी 3.0 के पहले बजट में खिलाड़ियों को क्या मिला, जानिए खेल बजट से जुड़ी सारी डिटेल मोदी 3.0 के पहले बजट में खिलाड़ियों को क्या मिला, जानिए खेल बजट से जुड़ी सारी डिटेल](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/01/1399483-khel.webp)
- नए बजट से खिलाड़ियों को हुआ लाभ
- सरकार ने खेल मंत्रालय पर बरसाए 3794.30 करोड़ रुपए
- खेलो इंडिया को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट को पेश किया। इस बजट से देशभर के मिडिल क्लास को काफी राहत की सांस मिली है। इस बार सरकार ने 12 लाख तक की सलाना आय वाले लोगों को टैक्स फ्री कर दिया है। ना केवल मिडिल क्लास इस आम बजट से खेल जगत को भी काफी फायदा हुआ है।
वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट में सरकार ने खेल बजट में इजाफा किया है। स्पोर्ट्स बजट में सबसे बड़ा मुनाफा सरकार की ओर से चलाई गई योजना 'खेलो इंडिया' को हुआ है। इस बार खेलो इंडिया के लिए सरकार ने 1000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। पिछली बार की तुलना में ये 200 करोड़ रुपए ज्यादा हैं।
इस आम बजट में युवा मामले और खेल मंत्रालय के लिए सरकार ने कुल 3794.30 करोड़ रुपए आवंटित करने की मंजूरी दी है। अगर पिछले बजट से इसकी तुलना की जाए तो, पिछली बार सरकार ने खेल मंत्रालय को 3442.32 करोड़ रुपए दिए थे जो कि वित्त वर्ष 2025-26 से 351.98 करोड़ रुपए ज्यादा है।
खेलो इंडिया के अलावा इस आम बजट में राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए सरकार ने सहायता राशि बढ़ा दी गई है। पिछले बजट सत्र में ये राशि 340 करोड़ रुपए थी। वहीं, इस बार सरकार ने इसे बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए कर दी है।
बताते चलें, आगामी एक सालों के अंदर ओलंपिक, राष्ट्रमंडल या एशियन खेल जैसा कोई बड़ा आयोजन नहीं होने वाला है। लेकिन भारत साल 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए काफी प्रयासों में जुटा है। ऐसे में खेल मंत्रालय के लिए बजट में इजाफा सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। बीते कुछ सालों में, भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक, कॉमनवेल्थ जैसे तमाम बड़े टूर्नामेंट्स में अविश्वसनिय प्रदर्शन किया है, ऐसे में सरकार की ओर से बजट में बढ़ोतरी से युवा खिलाड़ियों को भी काफी लाभ मिलने की संभावना है।
Created On :   1 Feb 2025 5:10 PM IST