महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: MVA में सीट शेयरिंग पर फ्रेंडली फाइट के आसार! क्या शिवसेना और NCP के खिलाफ कांग्रेस आजमाएगी 'सांगली मॉडल'

MVA में सीट शेयरिंग पर फ्रेंडली फाइट के आसार! क्या शिवसेना और NCP के खिलाफ कांग्रेस आजमाएगी सांगली मॉडल
  • महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने है विधानसभा चुनाव
  • एमवीएम में फ्रेंडली फाइट ने बढ़ाई टेंशन
  • शिवसेना और NCP के खिलाफ कांग्रेस करने जा रही खेला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट शेयरिंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, एमवीए में कुछ सीटों पर फ्रेंडली मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, राज्य की सोलापुर साउथ सीट पर शिवसेना (उद्धव गुट) ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की थी। इसके बाद अब कांग्रेस की ओर से भी इसी सीट पर उम्मीदवार उतारा गया है।

शिवसेना के साथ सीट शेयरिंग पर तनातनी!

सूत्रों की मानें तो, मुंबई की तकरीबन 5 सीटों पर शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के कैंडिडेट्स के बीच फाइट हो सकती है। ये 5 सीटें हैं मेंवर्सोवा, बायकला, वडाला, घाटकोपर वेस्ट, बांद्रे ईस्ट और मूलुंड।

एनसीपी (शरद गुट) और कांग्रेस के बीच फाइट!

फिलहाल, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राज्य की 5 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर कांग्रेस पर अपने कैंडिडेट्स उतारने के लिए कांग्रेस शिवसेना पर दबाव बना रही है। अगर इस मुद्दे पर आपसी सहमति नहीं हो पाती है तो दोनों सहयोगी दलों के बीच फ्रेंडली फाइट होने की संभावना बढ़ जाएंगी। ऐसे में इन 5 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतार सकती है। शिवसेना ही नहीं बल्कि शरद पवार की एनसीपी से भी कांग्रेस की सीटों को लेकर खींचातन चल रही है। विदर्भ की रामटेक और मिराज सीट और मराठावाड़ा की एक-दो सीटों पर कांग्रेस-एनसीपी में पेंच अटक रहा है।

क्या है कांग्रेस का सांगली मॉडल?

लोकसभा चुनाव के दौरान सांगली सीट पर उद्धव गुट के उम्मीदवार के सामने कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवार को खड़ा किया था। कांग्रेस का यह प्लान भी सफल रहा था। इस सीट पर कांग्रेस के निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवसेना से 5 सीटों पर चल रही तनातनी पर कांग्रेस सांगली सीट वाला प्लान अपना सकती है।

Created On :   28 Oct 2024 8:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story