रेसिपी: इस वैलेंटाइन डे को मनाएं और भी खास तरीके से, घर पर ही बनाएं अपने पार्टनर के लिए रेड वेल्वेट लावा केक
- वैलेंटाइन वीक हो गया है शुरू
- वैलेंटाइन डे को मनाएं और अच्छे से
- रेड वेल्वेट लावा केक बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और कल इसका सातवां दिन है जो वैलेंटाइन डे के नाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने पार्टनर के प्रति अपना प्रेम दिखाते हैं, उनको बताते हैं कि वो कितने ज्यादा स्पेशल हैं। लेकिन आप इस वैलेंटाइन को और ज्यादा स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आप घर पर ही रेड वेल्वेट लावा केक बनाएं और अपना प्यार का इजहार करें। दोनों लोग प्यार से फिर केक का आनंद लें। चलिए जानते हैं रेड वेल्वेट लावा केक बनाने की सामग्री और रेसिपी के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है।
ट्रफल बनाने के लिए
80 ग्राम फ्रेश क्रीम
150 ग्राम व्हाइट चॉकलेट
केक सामग्री
50 ग्राम नमकीन मक्खन
100 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
80 ग्राम मैदा
1 बड़ा चम्मच पाउडर चीनी
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1 छोटा चम्मच कोको पाउडर
1/4 छोटा चम्मच रेड फ़ूड कलर
1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
1/4 कप दूध
वीडियो क्रेडिट- Viraj Naik Recipes
Created On :   13 Feb 2025 10:09 PM IST