स्वतंत्रता दिवस रेसिपी: इस स्वतंत्रता दिवस बिना घी-मावा और चाशनी के बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, तिरंगा बर्फी खिलाकर कराएं परिवार का मुंह मीठा

  • स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं स्पेशल ट्राई-कलर स्वीट
  • घक पर बनाएं तिरंगा बर्फी
  • जानिए स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्वतंत्रता दिवस एक त्योहार की तरह आने वाले गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। चाहे कोई भी त्योहार क्यों ना हो हमारे घरों में कुछ ना कुछ मीठा जरूर बनता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी मिठाई लेकर आए हैं जिसे बनाने के लिए ना तो आपको मावे की जरूरत है और ना ही चाशनी की। इस मिठाई का नाम है तिरंगा बर्फी। ट्राईकलर बर्फी देखने में जितनी अनोखी है उतनी ही ज्यादा खाने में भी स्वादिष्ट है। तिरंगा बर्फी बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की जरूरत होती है और ये मिठाई केवल और केवल 5 मिनटों में तैयार हो जाती है। इस मिठाई की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आप बिना गैस के ही बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तिरंगा बर्फी बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़े -मीठा खा खाकर थक गए हैं तो इस रक्षाबंधन बनाएं घर पर ही आसान और स्वादिष्ट वेज बिरयानी

सामग्री

चीनी- बड़ा चम्मच

काजू- 10-12

इलायची- 2

ब्रेड स्लाइस- 8

सूखा नारियल- 1/4 कप

दूध पाउडर- 1 कप

दूध

खाद्य रंग

क्रेडिट- cook with bittu

Created On :   12 Aug 2024 11:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story