रेसिपी: भगवान शिव को लगाना चाहते हैं महाशिवरात्रि पर भोग, तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना वड़े, देखें रेसिपी
- 26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
- भगवान शिव की होती है पूजा
- व्रत के लिए बनाएं साबूदाना के वड़े
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है वैसे-वैसे लोगों के घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, कई लोग व्रत भी रखते हैं। साथ ही, भगवान को भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए साबूदाने के वड़े बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। आप इसे व्रत में खा भी सकते हैं और भगवान को भोग भी लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सॉफ्ट-सॉफ्ट साबूदाने के वड़े बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
साबूदाना बनाने के लिए सामग्री
साबूदाना - 1 कप
पानी - धोकर भिगो दें
मूंगफली - भुनी हुई - 1/2 कप
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 2 - 3
अदरक- 1 इंच
नाम- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
आलू - 2 (उबले और मसले हुए)
तेल - तलने के लिए
क्रेडिट- CookingShooking Hindi
Created On :   24 Feb 2025 8:56 PM IST