15 अगस्त 2024: इस स्वतंत्रता दिवस पर झटपट बनाएं तिरंगा डोसा, जिसे खाकर सब लोग तारीफ करने पर होंगे मजबूर

  • घर पर बनाएं तिरंगा डोसा
  • तिरंगा डोसा बनाने की सामग्री

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस बहुत धूम धाम से मनाता है। ऐसे में हमारे घर में भी बहुत सी चीजें बनाते हैं। कहीं मीठे में तो कहीं नमकीन में कुछ ना कुछ अच्छा तो बनाते ही हैं। तो क्यों ना इस बार तिरंगा डोसा बनाया जाए। आज हम आपके लिए लाए हैं तिरंगे डोसे की शानदार और बहुत ही आसान रेसिपी जिसे आप झट-पट बना लेंगी। लेकिन इसके पहले आपको कुछ तैयारियां करनी पड़ेंगी। जिसके बाद आप आराम से और जल्दी डोसा बना पाएंगी। जिसको खाते ही सब उंगलियां चाटेंगे। आपको भी भर-भर के तारीफें मिलेंगी। चलिए जानते हैं तिरंगा डोसा बनाने का तरीका।

तिरंगा डोसा बनाने की सामग्री

3 कप इडली चावल

1 कप उड़द दाल

1 बड़ा चम्मच मेथी दाना

मुट्ठी भर हरा धनिया

2 हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच नमक

250 ग्राम केसरिया रंग की गाजर

वीडियो क्रेडिट- Niti's Cooking

Created On :   5 Aug 2024 8:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story