15 अगस्त स्पेशल रेसिपी: इस स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा थीम का चटपटा नाश्ता, बच्चों के साथ बड़े भी कर जाएंगे उंगलियां चट्ट

  • इस स्वतंत्रता दिवस बनाएं तिरंगा ढोकला
  • बच्चों के साथ बड़े भी कर जाएंगे उंगलियां चट्ट
  • चलिए जानते हैं ट्राई कलर ढोकला बनाने की पूरी विधि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 15 अगस्त का दिन त्योहार की तरह ही मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत देश को आजादी मिली थी। हर त्योहार पर हम सभी के घर पर कुछ ना कुछ मीठा जरूर बनता है। लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो कुछ चटपटा नाश्ता बना सकते हैं। 15 अगस्त को और भी ज्यादा स्पेशल और यादगार बनाने के लिए क्यों ना आप घर पर ही मसालेदार तिरंगा ढोकला बनाएं और अपने परिवार के साथ लुत्फ उठाएं। तीन रंगों वाली ये दिश देखने के साथ-साथ खाने में भी बड़ी ही स्वादिष्ट है। स्वतंत्रता दिवस की थीम पर बना ये नाश्ता बच्चों के साथ बड़ों को भी बेहद स्वादिष्ट लगने वाला है।चलिए जानते हैं इस टेस्टी और मसालेदार ट्राई कलर ढोकला बनाने के लिए क्या सामग्री की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़े -स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर पर ही बनाएं तिरंगा डिजर्ट, बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी लगेगा टेस्टी

सामग्री

सूजी - 2 चाय के कप

पानी - 1 चाय के कप

दही - 3 बड़े चम्मच

ईनो - 1 पैकेट

नमक - 1 छोटा चम्मच

चीनी - 2 छोटा चम्मच

तड़का

तेल - 2 बड़े चम्मच

राई - 1 छोटा चम्मच

करी पत्ता - 8 से 10

हरी मिर्च - 2 से 3

चीनी - 2 बड़े चम्मच

क्रेडिट- Bihari swad with Neha

Created On :   13 Aug 2024 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story